जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

0
36


रायबरेली : मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास खण्ड राही में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान मा० जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ‘‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी पहुँच रही है।
इस अवसर अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY