मण्डलायुक्त (रोल ऑब्जर्वर) ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0
100


रायबरेली : मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ (रोल ऑब्जर्वर) विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में ई0आर0ओ0 की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) में जनपद में अच्छा कार्य हुआ है। किये गये कार्यो के सम्बन्ध में समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी है।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जो भी आपित्तयां दर्ज करायी जाती है उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जायें।
बैठक में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर आयुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY