उद्यानमंत्री ने जनपद के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

0
153

जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु वितरित करने के लिए कम्बल दिए गए


रायबरेली : मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार रायबरेली में जनपद के विभिन्न ब्लाकों व क्षेत्रों से आये हुए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गणमान्यजनों से मुलाकात कर सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जनपद के सभी 26 सम्मानित मंडल अध्यक्षों को उनके क्षेत्र में जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु वितरित करने के लिए कंबल दिए गए।
नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुवे सभी को नव वर्ष की डायरी व कलेंडर दिया गया ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, विधायक सालोन अशोक कुमार, विनोद बाजपेई, सुरेंद्र दाढ़ी, पूर्णिमा श्रीवास्तव, अंजलि मौर्य, जंग बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह, पप्पू लोहिया, जय तलरेजा ,ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह, जितेंद्र सिंह, वंदना कश्यप सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY