अवस्थापना सुविधा के कराये गये कार्यो का किया निरीक्षण
जरूरतमंद लोगों को वितरित किये गये कम्बल
रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने नववर्ष के अवसर पर खाली सहाट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
इसके पश्चात वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा हनुमान मंदिर में अवस्थापना सुविधा के कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। मन्दिर परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी। लगभग 200 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की गयी थी। वर्ष दर वर्ष मन्दिर प्रांगण में रामलीला, रावण दहन, भागवत कथाओं का आयोजन आदि कार्यक्रम भी सम्पादित किये जाने लगे। इस कार्यक्रमों के चलते मन्दिर की लोक प्रियता बढती चली गयी, जिसके कारण श्रद्धालुओं की संस्था अत्यधिक बढ गयी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संस्था के दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर का चयन वंदन योजना के अन्तर्गत किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
डीएम-एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं






























































