मतदाता सूची के अंतिम भागों का प्रकाशन 06 जनवरी को
मतदाता सूचियों के अंतिम भागों का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च को
रायबरेली ; उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से सम्बन्धित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के संबंध में संशोधित कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। आयोग द्वारा घोषित अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से सम्बन्धित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों/ संशोधित कार्यकम एवं उनकी तिथियों जारी की गई है जिसके अनुसार मतदाता सूची के अंतिम भागों के प्रकाशन
(दिनांक 01 जनवरी 2026 को मतदाता सूचियों के अंतिम भाग और निरंतर अद्यतन अवधि के पूरकों की पात्रता तिथि के रूप में प्रकाशित अद्यतन सूची) 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) निर्धारित है।
रिकॉर्ड अधिकारियों/कमांड अधिकारियों/संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रपत्र प्राप्त करने व प्रपत्रों का सत्यापन और स्कैनिंग। XMI फ़ाइलों की तैयारी व अपलोड करना की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक,
EROS द्वारा हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रपत्रों के साथ-साथ XML फ़ाइलों की प्रक्रिया और निपटान
. संबंधित EROS द्वारा अपूर्ण प्रपत्रों/XML फ़ाइलों को वापस करना और संशोधित प्रपत्रों/एक्सएमएल फाइलों को पुनः प्रस्तुत करना की अवधि 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) तक निर्धारित है।
मतदाता सूचियों के अंतिम भागों का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को नियत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की उपरोक्तानुसार तिथियों में संशोधन करते हुए नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 नियत किया गया है।





























































