23, 24 व 25 दिसम्बर को सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता आयोजन ः डीएम

0
164


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जिला खेल कार्यालय पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में 20 से 22 दिसम्बर 2025 के मध्य में सांसद खेल स्पर्धा (राज्य सभा) जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता कराने हेतु निर्देशित किया गया था। तद्क्रम में इस खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 16 दिसम्बर 2025 को क्रीड़ाधिकारी, रायबरेली को दूरभाष पर संजय सेठ मा० सांसद (राज्य सभा) द्वारा अवगत कराया गया कि सांसद खेलकूद स्पर्धा (राज्य सभा) खेलकूद प्रतियोगिता की संशोधित तिथि 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिसके क्रम में सांसद खेल स्पर्धा (राज्य सभा) जनपद स्तर पर प्रतियोगिता कराये जाने हेतु संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार जिला खेल कार्यालय पं0 मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम रायबरेली में 23 दिसम्बर को सब जूनियर/जूनियर/सीनियर-बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स (100 मी0, 200 मी0, 1500मी0, लम्बी कूद, गोला फेंक, डिस्कस, जैवलिंग), वॉलीबॉल, खो-खो एवं जूनियर/सीनियर बालक-बालिका वर्ग में भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार 24 दिसम्बर को सब जूनियर/जूनियर/सीनियर-बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, बैडमिंटन एवं जूनियर/सीनियर बालक वर्ग में फुटबॉल, तथा बालक/बालिका वर्ग में कुश्ती-04 वेट कैटगरी बालक 55-60, 61-65, 67-71, 73-79, कुश्ती 04 वेट कैटेगरी बालिका 45-48, 49-53, 55-58, 59-63 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। 25 दिसम्बर को बालक-बालिका वर्ग में जूडो-04 वेट कैटगरी बालक/बालिका वर्ग -45, -50, -55, -60 एवं ओपन बालक वर्ग में क्रिकेट बालक वर्ग, ओपन बालक वर्ग, महिला/पुरुष वर्ग में योगाभ्यास-महिला/पुरुष, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में रस्साकशी एवं (कुर्सी) खेल वर्ग के लिए दिव्यांगजन खेल (कुर्सी) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने संशोधित तिथियों के अनुसार सांसद खेल स्पर्धा (राज्य सभा) प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पं0 मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में ससमय उपस्थित होकर आवंटित कार्यों का निर्वाहन कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY