दबिश के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

0
127


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुवक्शगंज अंतर्गत ग्राम बसगवा एव बासगांव में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY