रायबरेली : सहायक महानिरीक्षक निबंधन रायबरेली एस०बी० सिंह ने बताया है कि नवरात्रि के अवसर पर आम जनमानस द्वारा अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण अपेक्षाकृत अधिक संख्या में कराया जा रहा है तथा नवरात्रि के शेष दिनों में और अधिक पंजीकरण होने की सम्भावना है।
उन्होंने बताया कि जनहित एवं राजस्व हित को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 28 सितम्बर 2025 (रविवार) को भी जनपद रायबरेली के सभी उप निबन्धक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न किया जायेगा।





























































