रायबरेली : आज दिनांक 22.4.2025 दिन मंगलवार को रामा कृष्णा पब्लिक इण्टर कालेज,रायबरेलीमें नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी की टीम श्री विक्रम जी। श्री भारती जी से श्री अनुप्रिया जी ने कान्फ्रेंस के द्वारा राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 की टीम के पदाधिकारियों श्री के एस तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई पी एस 95। श्री राजीव भटनागर राष्ट्रीय सचिव। श्री ओम शंकर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश। श्री जमुना प्रसाद त्रिपाठी जिला अध्यक्ष रायबरेली। श्री हरिश्चन्द्त्रिपाठी जिला सचिव श्री गंगा प्रसाद चौधरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष रायबरेली। श्री राम दरश चौधरी जिला सचिव लखनऊ की मीट सम्पन्न हुई।
तदुपरांत मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री जी पी त्रिपाठी जी ने किया। मुख्य अतिथि श्री के एस तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिश्चन्द्र त्रिपाठी’हरीश; द्वारा किया गया।
विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सत्ता की उपेक्षा से सभी खिन्न रहे। सबने आर-पार की लड़ाई का समर्थन किया। श्री राम दरश चौधरी,जिला सचिव लखनऊ,श्री शिव शंकर गुप्ता,श्री कन्हैयालाल सोनकर,श्री के यस तिवारी,श्री जे पी त्रिपाठी आदि ने सभा को सम्बोधित करते हुए अब तक की गति विधियों पर प्रकाश डाला।
उ प्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के श्री दया राम जी तथा श्री विश्वंभर दयाल जी ने अपनी सदस्यता/ सहयोग राशि भी दिया।
