रायबरेली, 2026
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रायबरेली महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जेल रोड पर सड़क धंसने संबंधी समाचार विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रसारित होने के उपरांत मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को आवागमन हेतु सुरक्षित एवं मोटरेबल बना दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संबंधित मार्ग पर जल निगम (शहरी), रायबरेली द्वारा सड़क के मध्य में गहरी सीवर लाइन बिछाई गई है। सीवर लाइन के चैंबर के क्षतिग्रस्त हो जाने से पाइप लाइन में रिसाव (लीकेज) हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी के सेटलमेंट के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक मरम्मत कर

























































