कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से सड़ा या खराब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे करें इसकी पहचान बाजार से फल खरीदते समय अक्सर लोग पहचान नहीं पाते हैं कि वो खराब है या अच्छे हैं। कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से सड़ा या खराब हो सकता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि फल खरीदते समय ताजे फलों की पहचान कैसे करें? पपीता: नेचुरल पकाए हुए पपीते में पीले और हरे स्पॉट्स दिखाई देते हैं। वहीं, केमिकल से पकाए गए पपीता जरूरत से ज्यादा चमकदार, एकसमान पीला या नारंगी होता है और उस पर प्राकृतिक हरे-पीले धब्बे या पैच नजर नहीं आते हैं। सेब: सेब, खरीदते समय इस बात रखें कि वो कड़क होना चाहिए। इसलिए उसे दबाकर देखे। मुलायम या पिलपिले सेब अंदर से सड़े या पुराने हो सकते हैं। साथ ही, साइज़ के मुकाबले थोड़े भारी सेब ज़्यादा जूसी होते हैं। नाशपाती: नाशपाती खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्याना रखें कि उसपर लाल या हल्का भूरा रंग का प्राकृतिक पैच नज़र आएं। एकदम हरे रंग का नाशपाती खरीदने से बचना चाहिए। पाइनएप्पल: हमेशा इस तरह का पाइनएप्पल खरीदना चाहिए जिसमें पीले रंग का प्राकृतिक पैच नज़र आएं। यह इस बात का संकेत है कि फल पकना शुरू हो गया है और अंदर से मीठा व रसीला है।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ 4 साल...
ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज का ऐलान...



























































