जिसके साथ उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी से निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दोस्त हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश ने उन लोगों की आलोचना की, जो डेटिंग की अफवाह उड़ा रहे हैं हाल ही में एल्विश यादव को मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी से एक मिस्ट्री गर्ल के साथ निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। इस चर्चा के बीच रियलिटी टीवी स्टार ने अब इन अफवाहों पर बात की है और लोगों से कहा है कि वे एक वायरल क्लिप के आधार पर उनका नाम उस लड़की के साथ जोड़ना बंद करें। साथ ही राव साहब ने उन लोगों की भी आलोचना की, जो डेटिंग की अफवाह उड़ा रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ाने के बाद एल्विश यादव ने X पर लिखा, ‘साफ कर दूं कि वह लड़की मेरी एक कॉमन फ्रेंड है।’ उन्होंने उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, ‘अलग एंगल से शूट किए गए क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें।’ एल्विश ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और अंदाजे न लगाने की भी अपील की। उन्होंने लिखा, ‘लोग सच्चाई जाने बिना ही बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। प्लीज हमारी पर्सनल लाइफ का सम्मान करें और अंदाजे लगाना बंद करें।’ एल्विश यादव का यह स्पष्टीकरण तब आया, जब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपना जन्मदिन मनाकर निकलते हुए देखा गया। लड़की ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था और सिर पर एक टोपी लगाई थी, जिससे उसका चेहरा कुछ हद तक छिपा हुआ था। पैपराजी ने दोनों को वेन्यू के बाहर देखा, जिसके बाद वे एल्विश की कार में एक साथ वहां से चले गए। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एल्विश यादव का नाम किसी के साथ जोड़े जाने की अफवाहें उड़ी हों। इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम पहले ईशा मालविया, जन्नत ज़ुबैर और जिया शंकर जैसी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। फरवरी 2026 में एल्विश ने खुद इन लगातार चल रही अटकलों पर बात करते हुए कहा था, ‘मुझे तो यह भी नहीं पता कि कितने लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा गया है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एंट्री की थी और शो के विजेता बन गए। जीतने से पहले अपने यूट्यूब कंटेंट से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में वे एमटीवी रोडीज XX और लाफ्टर शेफ्स जैसे रियलिटी शो में भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि टीवी जगत में भी एल्विश धूम मचा रहे हैं। एल्विश यादव ने ‘औकात के बाहर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अब वे ‘मालामाल वीकली 2’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी होंगे। प्लेग्राउंड के हालिया सीजन 5 में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला मेंटर्स थे। यह शो प्राइम वीडियो पर देखने को मिला था। यह सीजन सबसे ज्यादा चर्चा में था, जब एल्विश यादव ने गुस्से में तेजस्वी को अपशब्द कहा था और बाद में करण कुंद्रा ने दोनों की सुलह करवाई थी। बता दें कि ‘प्लेग्राउंड 5’ की विनर मधुजा घोषाल बनी थीं, जो तेजस्वी प्रकाश की टीम ‘रेजिंग सेंटॉर्स’ से थीं।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ 4 साल...
ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज का ऐलान...



























































