सड़क सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्पन्न

0
95


रायबरेली : महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रायबरेली में सड़क सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे राही, अमावां, हरचंदपुर एवं सतांव ब्लॉक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में शशि को प्रथम, नीलम को द्वितीय एवं सलोनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम, इसिका को द्वितीय तथा आकांक्षा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रायबरेली की टीम विजेता रही इसमें सोनल, मानवी, श्रेया एवं अलशिफा ने भाग लिया।
इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ले० दिनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें

LEAVE A REPLY