न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। डेरिल मिशेल क्रीज पर डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है
IND vs NZ Live Score: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच 47-47 ओवर का हो रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। आकिब नबी ने पारी के दूसरे ही ओवर में टिम सीफर्ट (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट है। 6ठे ओवर में नबी ने विल यंग (6) को आउट किया, विकेट के पीछे केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अंशुल कंबोज ने 9वें ओवर में हेनरी निकोलस को आउट कर कीवी टीम को तीसरा झटका दिया। न्यूजीलैंड ने 23 रन पर 3 विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड ने 20वें ओवर में न्यूजीलैंड को दो झटके दिए। 53 के स्कोर पर उन्होंने टॉम लैथम (7) को आउट किया, इसके बाद उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0) का भी विकेट चटकाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 32वें ओवर में जाकर 100 के पार पहुंचा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे को आप फ्री में लाइव DD Sports पर देख सकते हैं।
- मैच को हर टीम के लिए 47 ओवर का कर दिया गया है।
- दो बॉलर ज़्यादा से ज़्यादा 10 ओवर डाल सकते हैं।
- तीन बॉलर ज़्यादा से ज़्यादा 9 ओवर डाल सकते हैं।
- पावरप्ले 1 पहले 10 ओवर तक चलेगा। पावरप्ले 2 ओवर 11 से 38 तक चलेगा, जबकि आखिरी पावरप्ले ओवर 39 से 47 तक होगा।
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): विल यंग, टिम सीफ़र्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफ़ी, ब्लेयर टिकनर 7 Nov 2026, 11:02:25 AM IST
India vs New Zealand Live Cricket score: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
India vs New Zealand Live Cricket score: 32वें ओवर में जाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा है। डेरिल मिशेल और मिचेल सेंटनर के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड को 200 के करीब ले जाना चाहेंगे। वहीं भारतीय गेंदबाजों की नजरें जल्द से जल्द इस पार्टनरशिप को तोड़ने पर होगी। 7 Nov 2026, 10:45:30 AM IST
IND vs NZ Live Score: 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 84/5
IND vs NZ Live Score: दूसरे ड्रिंक्स ब्रेक तक न्यूजीलैंड 28 ओवर में 84 ही रन बोर्ड पर लगा पाया है। भारतीय गेंदबाजों ने आज कमाल की बॉलिंग की है। गुरनूर बराबर और आकिब नबी को 2-2 सफलताएं मिली है, जबकि अंशुल कंबोज ने एक विकेट निकाला है। 47 ओवर के इस मैच में अब 19 ही ओवर बाकी है। भारत की नजरें न्यूजीलैंड को 150 के अंदर समेटने पर होगी।





























































