फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के स्थान पर ई-लाटरी के माध्यम से बीज वितरण

0
217


रायबरेली : उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 समस्त योजनाओं में सामान्य बीज वितरण, प्रदर्शन एवं मिनीकिट आदि में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के स्थान पर ई-लॉटरी के माध्यम से बीज वितरण कराया जायेगा।
सभी योजनान्तर्गत सामान्य (संकर, सामान्य) बीज वितरण के लक्ष्यों को जोड़ते हुए जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के स्थान पर लॉटरी प्रक्रिया के अन्तर्गत बीजों की बुकिंग की जायेगी। केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं के अन्तर्गत मिनीकिट बीज वितरण में ई-लॉटरी प्रक्रिया के अन्तर्गत बीजों की बुकिंग की जायेगी। जनपद के संकलित कुल लक्ष्य के सापेक्ष कुल बुकिंग अधिक होती है, तो उप कृषि निदेशक निर्धारित तिथि में ई-लॉटरी से कृषक का चयन कर बीज वितरण किया जायेगा। यदि ई-लॉटरी के उपरान्त कृषक बीज नही प्राप्त करते है या कम मात्रा में प्राप्त करते है या यदि निर्धारित तिथि तक बुकिंग लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत नहीं होती है तो ऑटो कन्फर्म के साथ-साथ उपरोक्त कार्य हेतु बुकिंग निरन्तर खुली रहेगी। कृषकों को पहले केन्द्रीय योजनान्तर्गत बीज वितरण कराये जाने की प्राथमिकता होगी, तत्पश्चात राज्य सेक्टर योजनान्तर्गत बीज उपलब्ध कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY