लेकिन उनकी खूबसूरत और लुक से ज्यादा चर्चा में उनका रॉयल नेकलेस रहा. आइये जानते हैं किसने इसे बनाया और बनने में कितना समय लगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 60 की उम्र में नीता अपने हर एक लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं. हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत लुक सर्व किया. उनका ये लुक आज तक भी काफी चर्चा में है. उनके पूरे लुक से भी ज्यादा चर्चा उनके रॉयल नेकलेस की हो रही है. तो आइये जानते हैं कैसे ये नेकलेस डिजाइन हुआ है.
कैसा था लुक?
दरअसल 14 सितंबर को एंटीलिया में गणेश चतुर्थी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान नीता अंबानी का लुक देखते ही बन रहा था. उन्होंने इस दौरान नारंग और पिंक कलर की ऑम्ब्रे सिल्क साड़ी पहनी थी. इस साड़ी के साथ उन्होंने ओवर साइज नेकलेस पहना, उनका ये नेकलेस ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया. ये गोल्ड जड़ाऊ नेकलेस इतना खूबसूरत लग रहा था कि इससे किसी की नजर ही नहीं हट पा रही थी.
रिलेटेड स्टोरी
क्या है नेकलेस की खासियत?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हार का नाम ‘आम्रपाली भारतम’ है और इसे आम्रपाली ज्वेल्स ने तैयार किया है. ये कोई साधारण हार नहीं है, जिसे नए सिरे से बनाया गया हो. इसे भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए पुराने और एंटीक गहनों को जोड़कर तैयार किया गया है. इस हार के लिए पुराने गहने जुटाने में करीब तीन साल लगे. इसके बाद 14 कुशल कारीगरों ने कई महीनों तक काम करके इन सभी गहनों को एक साथ जोड़ा.
आसान नहीं था इसे तैयार करना
इसे तैयार करना आसान नहीं था. अलग-अलग राज्यों और परंपराओं के गहनों को इस तरह सजाना था कि वो एक-दूसरे के साथ अच्छे लगें. इसके लिए गहनों को बार-बार रखकर देखा गया, उनकी जगह बदली गई और कई बार डिजाइन में बदलाव किया गया. हार में केरल का पारंपरिक हार, साउथ इंडिया के पुराने नाथ, झूमर, झुमके, बिल्ला और चांदबाली जैसे गहने शामिल हैं. इसमें मोती, कलरफुल रत्न और हीरे भी लगाए गए हैं.
क्या है हार की खासियत?
इस हार की खासियत ये है कि इसका डिजाइन पूरी तरह एक जैसा नहीं है. इसमें शामिल हर पुराने गहने की अपनी अलग पहचान दिखाई देती है. इसलिए ये हार किसी म्यूजियम में रखे पुराने और दुर्लभ गहनों के कलेक्शन जैसा नजर आता है.
बात करें इसकी कीमत के बारे में तो इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से ये बना है इसमें हीरे-मोती लगे हैं वो देखकर पता चलता है कि ये करोड़ों की कीमत का हो सकता है.
प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc – Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है




























































