20 सितंबर को देश भर में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है

0
1

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद आज घरेलू तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कीमतें कल के स्तर पर बनी हुई हैं. इस वक्त देश में पेट्रोल की औसत कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर है, जो पिछले दिन के रेट के बराबर है. यहां डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के रेट जितनी ही है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.2 रुपये प्रति लीटर है, जो दूसरे बड़े शहरों के मुकाबले कम है.

शहरवार चेक करें कीमत

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.31 रुपये97.97 रुपये
इंदौर 114.58 रुपये99.70 रुपये
चेन्नई 107.78 रुपये99.56 रुपये
जयपुर112.69 रुपये97.78 रुपये
पटना113.35 रुपये99.36 रुपये
नागपुर111.90 रुपये98.20 रुपये
देहरादून103.54 रुपये95.93 रुपये
आगरा101.66 रुपये95.02 रुपये

बेंगलुरु समेत दूसरे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि हैदराबाद में दूसरे मेट्रो शहरों के मुकाबले कीमतें सबसे ज्यादा हैं. यहां पेट्रोल 115.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.84 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में यह 99.55 रुपये प्रति लीटर है.

आज क्रूड ऑयल की कीमत

आज रविवार होने की वजह से ICE और NYMEX जैसे कमोडिटी मार्केट्स बंद रहते हैं इसलिए कीमतें पहले के स्तर पर बरकरार हैं. यानी कि शुक्रवार (18 सितंबर) को मार्केट बंद होने के समय कीमतें जितनी थीं, उतनी ही हैं. शुक्रवार को पर कच्चे तेल की कीमतें पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुई थीं. इस दिन ब्रेंट क्रूड लगभग 0.91% की गिरावट के साथ 103.87 प्रति बैरल पर बंद हुआ था. ब्रेंट क्रूड की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने के कारण पिछले हफ्ते ईंधन की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं. 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

LEAVE A REPLY