आबकारी विभाग की शराब बनाने वालो पर बड़ी कार्यवाही

0
230

जनपद हरदोई मे चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08-04-2022 को जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व मे आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर के नेतृत्व मे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 शाहाबाद थाना मझिला पुलिस की संयुक्त् टीम द्वारा मझिला के ग्राम मरघाटिया ,महमूदपुर, परसई मे दबिश कर कार्यवाही की गयी। दबिश के दौरान तलाशी मे लगभग 105 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 1000 किलो लहन व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये ।शराब उपकारणों को कब्जे मे लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट किया गया ।महिला सहित दो व्यक्तियों को जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम की सुशांगत धाराओं मे 3 अभियोग पंजीकृत किये गये । दबिश के दौरान् आबकारी निरीक्षक शाहाबाद नेहा सिंह मय आबकारी स्टाफ एवं थाना मझिला से थानाध्य्क्ष छोटेलाल मय पुलिस टीम उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY