लाल लाल टमाटर वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है

0
8

लेकिन क्या आप जानते हैं यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यूट्यूब चैनल ‘माई एक्सपर्ट डॉक्टर’ की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि किन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए? किडनी स्टोन: अगर आपको किडनी स्टोन की परेशानी है तो ऐसे लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद ऑक्सलेट और पोटेशियम शरीर में किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है। जोड़ों का दर्द: अगर आपको जोड़ों का दर्द या अर्थराइटिस की समस्या है तो अपनी डाइट में टमाटर को न शामिल करें। दरअसल, टमाटर सॉलनीने फैमिली से सम्बंधित है। यह जोड़ों के दर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं। सेंसिटिव गट: अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी नहीं है या बहुत सेंसिटिव है तब आपको टमाटर का सेवन करने से बचना चाहिए। टमाटर में बहुत ज़्यादा फाइबर और एसिडिटी पाया जाता है जो आपके गट को इर्रिटेट कर सकता है। ऑटो इम्यून डिज़ीज़: अगर आपको ऑटो इम्यून डिज़ीज़ है तब भी आपको टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। टमाटर में मौजूद सोलेनिन जैसे तत्व शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं

LEAVE A REPLY