‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से विशाल आदित्य सिंह बाहर हो गए हैं

0
2

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत हो चुकी है और शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। इस एलिमिनेशन के चलते सोशल मीडिया यूजर मायूस हो गये हैं, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि पहले ही हफ्ते में शो से इतना मजबूत कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस सीजन में नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है और खिलाड़ी नए-पुराने दो ग्रुप में परफॉर्म कर रहे हैं। बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने भी शो में एंट्री ली है, जो हाल ही के एपिसोड में ‘पनौती’ टैग पर बात करते दिखे। इस बीच शो से पुराने खिलाड़ी विशाल आदित्य सिंह की छुट्टी हो गई, जिसने एक्टर के फैंस को मायूस कर दिया है।

गर्म वैक्स और रुबीना, रुहानिका और विशाल का संघर्ष

हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को गर्म वैक्स में एक दर्दनाक स्टंट करना था। इस टास्क में चार कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, रूहानिका धवन, विशाल आदित्य सिंह और हर्ष गुजराल को अपने-अपने हाथों पर गर्म वैक्स इकट्ठा करना था। ये टास्क बेहद दर्दनाक था। जब होस्ट रोहित शेट्टी ने टास्क के बारे में बताया तो सभी कंटेस्टेंट घबरा गए। उन्होंने बताया कि ये स्टंट 10 मिनट तक चलेगा और अगर किसी भी कंटेस्टेंट को लगे कि वह इसे और आगे नहीं कर सकते तो वह कभी भी पीछे हट सकते हैं। जो कंटेस्टेंट ज्यादा वैक्स इकट्ठी कर पाएगा, वही टास्क का विनर होगा और एलिमिनेशन से सुरक्षित हो जाएगा।

भावुक हुईं रुहानिका

स्टंट शुरू होने से पहले रूहानिका धवन भावुक हो गईं और रोने लगीं। ऐसे में रुबीना ने उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश की और साथ ही ये भी माना कि उन्हें भी काफी डर लग रहा है। रुबीना दिलैक ने कहा, ‘हम सब डरे हुए हैं, मेरे तो रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इस दर्द को सहने के लिए मुझे अपनी पूरी ताकत और सब्र का इस्तेमाल करना होगा।’ टास्क के दौरान विशाल आदित्य सिंह भी डरे हुए लगे। हालांकि, होस्ट रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि ये स्टट मेडिकल देखरेख में होगा। स्टंट शुरू हुआ और हर्ष गुजराल इसके विजेता बने और रुहानिका, रुबीना और विशाल डेंजर जोन में पहुंच गए।

खतरों के खिलाड़ी 15 से बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह

रुहानिका, रुबीना और विशाल के बीच एलिमिनेशन स्टंट हुआ, इस टास्क में तीनों कंटेस्टेंट को सांपो से भरे एक ग्लास बॉक्स में रखा गया और तस्वीरों के जरिए उन्हें अलग-अलग तरह के जीवों की पहचान करना था। टास्क में विशाल तीन सांपों को पहचान पाए और रुहानिका ने चार सांपों के नाम बताए, वहीं पांच सांपों की पहचान करके रुबीना ने डेयर जीत लिया और इस तरह, विशाल का ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का सफर खत्म हो गया। लेकिन, इस एलिमिनेशन ने एक्टर के फैंस को निराश कर दिया है और साथ ही इतने खतरनाक स्टंट्स को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर नाराजगी जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY