भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा विकास प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन

0
22


रायबरेली : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास खण्ड राही परिसर में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा प्रदेश एवं जनपद में स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने व उ0प्र0 सरकार के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने व समाज के अंतिम व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहें।
इस अवसर पर नगर प्रभारी, शिवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, प्रभारी जगतपुर संतोष सिंह, नगर उपाध्यक्ष, अति0 जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारी व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY