दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार (6 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया

0
9

सीतापुर के पिसावा थाना इलाके की बरगवां रसूलपुर गांव के लोग मुंडन संस्कार करने हरदोई जनपद के रामपुर में स्थित शिव मंदिर में गए थे जहां से वह लौटते समय ये हादसा हुआ. जहां मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मार दी. इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, इन्हें पीएचसी पिसावा से जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया है. दरअसल, पिसावा थाना इलाके की बरगवां रसूलपुर गांव के लोग मुंडन संस्कार करने हरदोई जनपद के रामपुर में स्थित शिव मंदिर में गए थे जहां से वह लौट रहे थे पिसावा थाना इलाके के हिम्मतनगर चंदवापुर के पास ट्रक की टक्कर से ट्राली पलट गई और बड़ा हादसा हो गया मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं

इन 5 महिलाओं की मौत

नागेंद्र चौबे सीओ महोली सीतापुर के मुताबिक मृतकों की पहचान काजल पुत्री दाताराम निवासी बरगावां थाना पिसावा, सुशीला पत्नी विष्णु निवासी बरगावां थाना पिसावा, रूबी पुत्री विष्णु निवासी बरगावां थाना पिसावा, सुनीता पत्नी रामकुमार निवासी बरगावां थाना पिसावा के रूप में हुई है. जबकि एक महिला पहचान नहीं हो सकी, जिसकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है.

LEAVE A REPLY