भारतीय टीम के कप्तान तो शुभमन गिल हैं, लेकिन सभी की नजर विशेष तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान तो शुभमन गिल हैं, लेकिन सभी की नजर विशेष तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। इस बीच सीरीज के शुरू होने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। चलिए टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैच खेलकर 9 शतक लगााए हैं। वे बाकी भारतीय बल्लेबाजों से इस मामले में बहुत आगे हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। अपने करियर में सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेलकर 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने 11 अर्धशतक भी जमाने में कामयाबी हासिल की है। युवराज सिंह तीसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर में 31 मैच खेलकर 3 शतक लगाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं। रोहित शर्मा की बात करें तो वे नंबर 4 पर आते हैं। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैच खेलकर अब तक तीन शतक लगाने का काम किया है। वे इस सीरीज के दौरान एक और शतक लगाते हैं तो युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे। राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में आते हैं। अपने वनडे करियर में द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैच खेलकर 3 शतक लगाए हैं। उनके नाम आठ अर्धशतक भी हैं।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बेकाबू थार ने स्कूटी सवार दंपति...
हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा...


























































