विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

0
53

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न


रायबरेली : जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY