आजकल स्किन केयर रूटीन में सीरम का इस्तेमाल काफी आम हो गया है। ऐसे में डॉक्टर बता रही

0
3

स्किन केयर सीरम की शुरुआत किस उम्र से करनी चाहिए और अपनी त्वचा के लिए सही सीरम कैसे चुनें? स्किन केयर में हर प्रोडक्ट का अपना महत्व होता है। सनस्क्रीन से लेकर मॉइस्चराइज़र तक का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी स्टेप माना जाता है। ठीक इसी तरह स्किन सीरम का इस्तेमाल भी बहुत ज़रूरी है। हालांकि, सीरम का इस्तेमाल किस उम्र में और किन लोगों को करना चाहिए, इसकी जानकारी ज़रूर पता होनी चाहिए। डॉक्टर जश्या भाटिया सरीन कहती हैं बता रही हैं किस उम्र में किस तरह के सीरम का इस्तेमाल करना है रेटिनॉल: रेटिनॉल सीरम का इस्तेमाल बीस की उम्र में शुरू कर देना चाहिए। इसका इस्तेमाल खास तौर ओर उन लोगों को ज़रूर करना चाहिए जो लोग एक्ने से जूझ रहे हैं हाइलूरोनिक एसिड: हाइलूरोनिक एसिड सीरम का इस्तेमाल स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के लिए किया जाता है। इस सीरम का इस्तेमाल किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। ग्लाइकोलिक एसिड: ग्लाइकोलिक एसिड युक्त सीरम का इस्तेमाल करने से डेड स्किन रिमूव होती है और त्वचा अच्छी तरह से एक्सफोलिएट होता है। आप इसे लगाने की शुरुआत अपने मिड 20s से कर सकते हैं

LEAVE A REPLY