अगर आपने लौकी का लच्छा पराठा नहीं बनाया है तो चलिए हम आपको बताते हैं यह रेसिपी आसानी से कैसे बना सकते हैं, नोट करें विधि यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। शेफ भरत वाधवा ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि आप लौकी का लच्छा पराठा रेसिपी कैसे बनाएं लौकी का लच्छा पराठा के लिए सामग्री
- आटे के लिए सामग्री: 2 कप आटा, 1 चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच कसूरी मेथी, पानी, देसी घी
- मसाला के लिए सामग्री: लौकी, 2 प्याज, 6 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच नमक, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 इंच अदरक, ताजी कटी हुई धनिया की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच कच्चा सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच बेसन
कैसे बनाएं लौकी का लच्छा पराठा?
चौथा स्टेप: अब आटे की लोई लें और उसे रोटी की तरह बेलें और उसपर घी लगाएं। अब लौकी के स्टफिंग को अच्छी तरह से स्प्रेड करें। उसके बाद रोटी को फोल्ड करें। इस बात का ध्यान रखें कि उसे सेंटर से दबाते हुए अच्छी तरह से फोल्ड करें। उसके बाद बीचो बीच काटें और लच्छे पराठे की तरह रोल कर के एक बारे फिर से हल्के हाथों से बेलें। अब इस पराठे को मीडियम से लो फ्लेम पर घी लगाकर अच्छी तरह से पकाएं। यह अंदर से पके इसलिए उसे अच्छी तरह से दबाएं । इस तरह आपका लौकी का लच्छा पराठा बनकर तैयार है।
पहला स्टेप: लौकी का लच्छा पराठा बनाने के लिए, सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे कदूकस कर लें। अब कदूकस की हुई लौकी में थोड़ा नमक डालें और उसे कॉटन के कपड़े में डालकर स्क्वीज़ कर लें ताकि पानी अच्छी तरह से निकल जाए।
दूसरा स्टेप: अब आटा गूंथने के लिए, 2 कप आटा में ज़रा सा नमक, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, कसूरी मेथी, आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब आटा गूंथ लें, जब आटा गूंथ जाए तब उसमें घी लगाएं और बीस मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।
तीसरा स्टेप: अब लौकी का मसाला तैयार कर लें। स्क्वीज की हुई लौकी में मोटा कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, नमक, अमचूर पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, ताजी कटी हुई धनिया की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच कच्चा सरसों का तेल, 2 बड़े चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह से आपस में मिलाएं।
































































