बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना एक आम बात

0
6

लेकिन आजकल बच्चे से लेकर यंगस्टर्स तक की आंखों पर चश्मा चढ़ गया है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं कराया जाए आंख कमजोर होते जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं जिससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। हम अपने आसपास की दुनिया का लगभग 80% अनुभव अपनी दृष्टि के माध्यम से ही करते हैं। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लगने लग गया है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए रात को सोने से पहले सौंफ, बादाम और मिश्री का मिश्रण दूध के साथ लेना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में बादाम, सौंफ और धागे वाली मिश्री लें। तीनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सी में पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें। रोजाना रात को सोने से पहले 1 चम्मच पाउडर को एक गिलास हल्के गुनुगुने दूध के साथ लें। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आंखों की नसों को पोषण देते हैं। सौंफ को ‘नेत्र ज्योति’ बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में बहुत कारगर माना गया है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। धागे वाली मिश्री शरीर को ठंडक पहुंचाती है और पाउडर का स्वाद बेहतर बनाती है।

LEAVE A REPLY