इस फिल्म का झरने वाला सीन काफी चर्चा में था। इस सीन को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। अब मंदाकिनी ने सालों बाद इस सीन पर खुलकर चर्चा की है। ‘राम तेरी गंगा मैली’ को रिलीज हुए पूरे 41 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी ये फिल्म दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। ये फिल्म और इसके सीन उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड थी। इसी फिल्म के साथ मंदाकिनी ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। पहली ही फिल्म ने मंदाकिनी को सुपरस्टार बना दिया लेकिन मंदाकिनी की पहली ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर उन दिनों खूब आलोचना हुई थी। इनमें झरने वाला सीन और ब्रेस्ट फीडिंग वाले सीन शामिल हैं। अब मंदाकिनी ने उन सीन और विवाद को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उस दौरान ये सीन कैसे शूट किए गए थे और राज कपूर ने उन्हें ये सीन करने के लिए कैसे मनाया था। एएनआई से बातचीत के दौरान मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के झरने वाले और ब्रेस्ट फीडिंग वाले सीन के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी वह 16 साल की थीं और इस फिल्म की शूटिंग में करीब 1 साल का समय लग गया। फिल्म के खत्म होते-होते वह 17 साल की हो गईं। उन्होंने कहा- ‘मुझे कुछ भी अश्लील या असहज नहीं लगा। जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की, मैं 16 साल की थी। मुझे समझ नहीं आया था कि इस सीन को किस नजरिए से देखा जाएगा। राज कपूर साहब ने मुझे ये सीक्वेंस समझाया था और इस बात को गलत बताया था कि उस सीन का मकसद अश्लीलता दिखाना है। उनका आइडिया पवित्रता और गंगा के बारे में था।’ मंदाकिनी कहती हैं- ‘उनका (राज कपूर) तरीका कुछ ऐसा था कि आप उनसे सवाल कर ही नहीं सकते। वह बहुत ही प्यार से समझाते थे। उनसे मिलकर लगता था जैसे आप किसी फैमिली मेंबर से बात कर रहे हैं। मुझे कहीं कोई अश्लीलता महसूस नहीं हुई, जरा भी घिनौना नहीं लगा।’ ‘पूरी फिल्म का सार ही ये था कि पवित्रता जैसी भी कोई चीज होती है। राज कपूर मेरे सामने थे, मुझे थोड़ा असहज लगा तो मैंने साड़ी को डबल फोल्ड कर लिया। उन्होंने भी कहा कि डबल कर लो, तो मैंने कर लिया और बस वो शॉट हो गया।’ मंदाकिनी ने बातचीत के दौरान ब्रेस्ट फीडिंग वाले सीन पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वो सीन बहुत ही अच्छे से शूट किया गया था। वह कहती हैं – ‘किसी बॉडी डबल ने वो सीन नहीं किया था और न ही किसी स्पेशल इफेक्ट्स की सहायता से ये किया गया था। ये सीन मैंने ही शूट किए थे। मैं अभी आपको समझा भी नहीं सकती कि वो कैसे शूट हुआ था, लेकिन वो ब्रेस्ट फीडिंग नहीं था।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ 4 साल...
ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज का ऐलान...



























































