जनपद रायबरेली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 37 माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

0
24


रायबरेली : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग के 37 विद्यालयों में आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 09 से 12 तक के कुल 1040 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता एवं कला के प्रति रुचि विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगे भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY