वर्ल्ड कप 2027 के लिए तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।

0
5

आयरलैंड के खिलाफ तीसरे ODI में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते ही अफगानिस्तान ने भी टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले क्रिकेट के इस सबसे बड़े ODI टूर्नामेंट के लिए 10 टीमें तय हो गईं।
ICC के नए क्वालीफिकेशन सिस्टम के तहत मेजबान देशों को छोड़कर 30 सितंबर 2026 की ODI रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमों को सीधे वर्ल्ड कप के मुख्य चरण में प्रवेश मिलेगा। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है। ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब तक जिन टीमों का टिकट पक्का हो चुका है, उनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के कारण पहले ही टूर्नामेंट में जगह बना चुके हैं, जबकि अन्य टीमों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफिकेशन हासिल किया है। अब टूर्नामेंट की दो जगहों का फैसला क्वालीफायर और सुपर सीरीज के जरिए होगा। होगा।

फरवरी-मार्च में होगा क्वालीफायर

ODI वर्ल्ड कप 2027 का 10 टीमों वाला क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। ICC ने टूर्नामेंट की तारीखें तय कर दी हैं, हालांकि इसकी मेजबानी किस देश को मिलेगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। ICC ने जुलाई में वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट का ऐलान किया था। इसके तहत क्वालीफायर जीतने वाली टीम को सीधे 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मुख्य ग्रुप में जगह मिलेगी। क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को वर्ल्ड कप के पहले चरण यानी सुपर सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। इस तीन टीमों की सीरीज में शीर्ष पर रहने वाली टीम वर्ल्ड कप के मुख्य 12 टीमों वाले चरण में प्रवेश करेगी।

कैसे तय होंगी क्वालीफायर की 10 टीमें?

10 टीमों वाले क्वालीफायर में 30 सितंबर 2026 की ODI रैंकिंग के आधार पर मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर निचली दो फुल मेंबर टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की शीर्ष चार टीमें क्वालीफायर में पहुंचेंगी। बाकी चार स्थान वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ से भरे जाएंगे। इस प्लेऑफ में लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें हिस्सा लेंगी। आठ टीमों के इस मुकाबले में शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल करेंगी।

12 मैदानों पर खेला जाएगा वर्ल्ड कप

ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में कुल 12 मैदानों पर मुकाबले खेले जाएंगे। नए फॉर्मेट के कारण इस बार टीमों के लिए क्वालीफिकेशन की जंग पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने वाली है। जहां भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, वहीं बाकी टीमों के लिए आने वाले महीनों में हर ODI मैच बेहद अहम रहने वाला है।

LEAVE A REPLY