रायबरेली, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रायबरेली विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के 05 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, 02 पीपीपी संस्थानों एवं 13 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने पूर्व में किए गए आवेदन में संशोधन का अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी 09 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक अपने आवेदन में अपेक्षित संशोधन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कतिपय तकनीकी कारणों से कुछ व्यवसाय/संस्थान एनसीवीटी/एससीवीटी के अंतर्गत प्रदर्शित नहीं हो रहे थे। अब सभी संबंधित ट्रेड एवं संस्थान पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://scvtup.in पोर्टल पर अपने पूर्व में किए गए आवेदन को खोलकर अपनी इच्छानुसार वर्तमान ट्रेड एवं संस्थान का चयन करते हुए निर्धारित अवधि में संशोधन कर सकते हैं।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें।
























































