रामायण पार्ट 1′ के ट्रेलर में दिखे अभिनेता चेतन हंसराज एक खास रोल में

0
5

रा

ट्रेलर में दिखे चेतन हंसराज, युद्ध का शंखनाद करते आए नजर

ट्रेलर रिलीज के अगले दिन, गुरुवार को चेतन हंसराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया। ट्रेलर के एक संक्षिप्त दृश्य में चेतन पारंपरिक रणसिंगा बुलग बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जो किसी विशाल युद्ध के दृश्य की शुरुआत का संकेत देता है। तस्वीर साझा करते हुए चेतन ने लिखा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है। हमारी ‘रामायण’ को भारत से पूरी दुनिया तक ले जाने वाले इस सफर का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह है राम के युग का आरंभ।’ उन्होंने आगे निर्माता नामित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी को टैग करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र किया। चेतन की इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और बड़े पर्दे पर उनके अभिनय को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY