​साइबर सुरक्षा पर बड़ा संकट: बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंकिंग सिस्टम में सेंध का दावा, डेटा लीक की आशंका

0
39



रायबरेली : सूत्रों की माने तो देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के बैंकिंग सिस्टम में बड़ी सेंधमारे (हैकिंग) की खबर सामने आ रही है। इस घटना ने डिजिटल बैंकिंग और उपभोक्ता डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
​सैंपल डॉक्यूमेंट्स से हुआ खुलासा
​सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डिजिटल पेमेंट वॉचडॉग ‘कैशलेसकंज्यूमर’ (CashlessConsumer) के संस्थापक श्रीकांत लक्ष्मणन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ सैंपल डॉक्यूमेंट्स शेयर करते हुए इस सेंधमारी का खुलासा किया।
​लक्ष्मणन के अनुसार, जिस लिंक के जरिए संवेदनशील डेटा तक पहुंच बन रही थी, वह सक्रिय (Active) था, जिससे कोई भी व्यक्ति सिस्टम में सेंध लगा सकता था।
​”यह एक साइबर आपदा है”
​India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, जब श्रीकांत लक्ष्मणन से इस लीक और तकनीकी खामी की गंभीरता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते
हुए कहा
“यह एक साइबर आपदा (Cyber Disaster) है।”
​सुरक्षा पर उठे सवाल
​सार्वजनिक क्षेत्र के इतने बड़े बैंक के सिस्टम में इस तरह की सेंधमारी की खबर के बाद ग्राहकों के डेटा और वित्तीय सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के डेटा लीक से ग्राहकों को फ़िशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान की चोरी (Identity Theft) का खतरा हो सकता है।
​खबर लिखे जाने तक बैंक प्रबंधन की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY