पंचायत चुनाव : लेखन सामग्री/रबर की मुहरें/फोटोस्टेट आदि की व्यवस्था/क्रय किये जाने हेतु जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशित

0
206


रायबरेली : सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली विनायक शुक्ला ने बताया है कि मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु आयोग के मानक के अन्तर्गत लेखन सामग्री/रबर की मुहरें/फोटोस्टेट आदि की व्यवस्था/क्रय किये जाने हेतु जेम पोर्टल पर BOQ बिड संख्या GEM/2025/B/6759274 तिथि 14 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित कर दी गयी है, बिड बंद होने की तिथि 29 अक्टूबर 2025, समय सायं 06ः00 बजे तथा बिड खुलने की तिथि 29 अक्टूबर 2025 को समय अपरान्ह 06ः30 बजे है तथा लेखन सामग्री/रबर की मुहरें/फोटोस्टेट आदि मद की कुल अनुमानित लागत रु० 8,70,000/- (मु० आठ लाख सत्तर हजार मात्र) है।
इच्छुक सेवाप्रदाता फर्मे पोर्टल पर आमंत्रित उपरोक्त जेम निविदा में भाग ले सकते है। इस निविदा में जेम के नियम एवं शर्तों के साथ-साथ इस कार्यालय द्वारा निर्धारित बिड की शर्ते (ATC) लागू होगी। सक्षम प्राधिकारी को बिना कारण बताये निविदा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।

LEAVE A REPLY