रायबरेली : प्रचार्या पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली बिनीता कुमार पाठक ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा-9 और 11 (सत्र 2026-27) में रिक्त स्थानों के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रगति पर है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 के उम्मीदवार https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ लिंक तथा कक्षा 11 के उम्मीदवार https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ लिंक पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते है। सुधार विंडो 22 से 25 अक्टूबर तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को केवल क्षेत्र/लिंग/श्रेणी/ विकलांगता/परीक्षा के माध्यम में सुधार करने की अनुमति है।




























































