दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के लिए समय सारणी जारी

0
243


रायबरेली : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति (अन्य दशमोत्तर कक्षाओं) हेतु वंचित समस्त वर्गों के छात्रों हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार निम्न प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु तिथि निर्धारित की गयी है।
शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 14 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है। विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता/पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटो की संख्या एवं फीस आदि को ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित एवं सत्यापित कर डिजिटल लॉक किये जाने की अन्तिम तिथि 18 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है।
अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु छात्रों के स्तर से ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 निर्धारित है। शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 02 नवम्बर, 2025 है। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अपलोड किया जाना तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों द्वारा पाठ्यक्रम व अनुमोदित सीटों के सापेक्ष सम्बन्धित शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित छात्र सं० को सत्यापित कर लॉक करने की अन्तिम तिथि 06 नवम्बर, 2025 निर्धारित है।
उन्होंने समस्त अन्य दशमोत्तर कक्षाओं वाले शिक्षण संस्थान से अपेक्षा की है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में वंचित समस्त वर्गों के छात्रों हेतु निर्गत समय सारिणी के अनुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ताकि जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग का कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाये।

LEAVE A REPLY