रायबरेली : जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के द्वारा 08 अक्टूबर 2025 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय सहगों, तमनपुर, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्रा० लि०, एस०नी०एन०एन० बिजनेस सर्विसेज प्रा०लि०, पेरेग्रीन गार्डिंग प्रा०लि०, महादेव हनुमन्त विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, इंस्टा हयूमन मैनेजमेंट प्रा०लि०, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि०, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल प्रा०लि०, पुखराज हेल्थ केयर, एम०एस० सिस्का इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट इण्टरप्राइजेज, गीगा कॉर्सोल द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक व आई०टी०आई० योग्यता के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर नियोजकों व अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।





























































