रायबरेली : कल दिल्ली में पिछड़ों ( निषाद, राजभर ,पटेल ) के सम्मेलन के बाद आज अलीगढ़ में लोधी समाज का शक्ति प्रदर्शन हुआ , मिशन सत्ताईस से पहले शक्ति प्रदर्शनों का दौर जारी है , कुटुंब – पिछड़ों के बाद अब आगे डेढ़ साल में और भी शक्तियां ताल ठोकेंगीं
पूर्व मुख्यमंत्री बड़े नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आज अलीगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आज मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि ने सहभागिता की, स्व बाबू कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह मेज़बान की भूमिका में रहे, वहीं मंत्री संदीप सिंह की ट्रेनिंग जारी है ,कुछ दिन पहले राजवीर सिंह ,संदीप सिंह को संसद के कोने कोने से अवगत करा रहे थे !!






























































