दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जनसुनवाई के दौरान हुआ हमला

0
272


रायबरेली : दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महीने के दूसरे और अंतिम बुधवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित कर दिल्ली की जनमानस की समस्याओं को सुनती है और उन समस्याओं का तत्काल निवारण कराने के लिए अधिकारियों को आदेशित भी करती है। इसी कड़ी में आज जनसुनवाई के लिए अपने आवास पर जनता के बीच आकर सुनवाई कर ही रही थी कि इसी बीच एक शख्स जिसका नाम राजेश खिलजी भाई है जोकि राजकोट राजस्थान का रहने वाला है वह जनसुनवाई में एक कागज लेकर पहुंचा और जैसे ही इस कागज को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पकड़ाता है तभी मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर राजेश नाम का शख्स खींचने का प्रयास करता है और जब तक प्रशासन उस सख्श को पकड़ती है तब तक सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दो चार थप्पड़ भी जड़ देता है। इसके बाद आरोपी राजेश खिलजी भाई को दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में ले जाया जाता है जहां पर इस सख्श से पुछताक्ष चल रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुत्तों पर लिए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों पर मैने हमला किया क्यूंकि मुझे पशुओं से बहुत प्रेम है।
इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को तत्काल डॉक्टर की निगरानी में भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के सिर पर चोट लगने की बात कही है।
इस कायराना हमले के बाद मुख्यमंत्री का बयान आया है कि हमारा जनसुनवाई लगातार चलती रहेगी। हम ऐसे हमलों से डरने वाली नहीं और न ही दिल्ली की जनता की सेवा करने से हमें कोई भी विचलित कर सकता है।

LEAVE A REPLY