जनपद रायबरेली में आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी, दो को किया गिरफ्तार

0
378


रायबरेली : जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध बुधवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील महाराजगंज के थाना शिवगढ़ में तौली ग्राम पंचायत अंतर्गत संदिग्ध ग्राम बोधि खेड़ा, इंदुखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की।
दबिश के दौरान लगभग 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए

LEAVE A REPLY