रायबरेली : जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में डा0 अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, ऊँचाहार, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें पेरेग्रिन गार्डिंग प्रा0लि0, टाटा मोटर्स लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्ग्रेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक, पुखराज हेल्थ केयर, इन्स्टा ह्यूमन्स मैनेजमेण्ट प्रा0लि0, एसपीएनएन बिजनेस सर्विस प्रा0लि0, हनुमन्त विजय प्रा0लि0, शिवशक्ति बायोटेक्नॉजी प्रा0लि0, द्वारा विभिन्न पदों हेतु उपस्थित प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया गया जिसमें से 148 प्रतिभागियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया।
रोजगार मेले का शुभारम्भ जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया गया। सुश्री तनुजा यादव, रोजगार मेला प्रभारी द्वारा प्रतिभाग करने वाली कम्पनी के पदों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के प्रयास की सराहना की गयी और यह आशा व्यक्त की गयी कि कार्यालय द्वारा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो सके। महाविद्यालय के डॉ. अर्चना, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. बालेन्द्र सिंह, डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. नीता एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के धीरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, मो0 जमीर, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय (वाई0पी0) द्वारा मेले के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।


























































