रायबरेली : आज अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सनातन विरोधी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर अचानक से हमला हो गया। आपको बता दें कि ये वही नेता है जोकि अपने सनातन विरोधी बयानों के साथ लगातार सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते नजर आते रहें। कभी राम पर तो कभी हनुमान पर तो कभी भगवा पर ये उंगली उठाते रहे। ये वही नेता है जिन पर आज कुछ युवाओं ने आक्रोशित होकर सारस होटल के पास हमला बोल दिया जिस पर वहां पर तैनात पुलिस बल ने चपलता दिखाते हुए इन युवाओं को धर दबोचा। अब देखना ये है कि यह हमला साजिशन है या फिर सुर्खियां बटोरने का एक और हिस्सा। यह मामला लोगों के सामने पुलिस जांच के उपरांत ही सामने आएगा।


























































