रायबरेली : आज लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रतापुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा हो गया । यह हादसा रोडवेज बस और डंफर के टकराने से हुआ है। आपको बता दें कि आज लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज और खड़े डंफर के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बस के सामने के परखच्चे उड़ गए । हादसा इतना भीषण था कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस बल और हाइवे कर्मचारियों की सहयोग से घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


























































