सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही ले सकते है भाग : क्रीड़ाधिकारी
रायबरेली : क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन के लिए सरकारी कर्मचारियों के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए (प्रथम चरण) जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 08 अगस्त 2025 को जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। महासचिव उ०प्र० सिविल सर्विसेज खिलाडी एसोसिएशन लखनऊ के माध्यम से वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स के निर्धारित कार्यकम विधानसभा/विधान परिषद का 11 अगस्त 2025 से सत्र आहूत होने के दृष्टिगत पूर्व में निर्धारित तिथियों में निदेशक खेल द्वारा निर्धारित तिथियों में संशोधन किये गये है।
जिसके अनुसार टेनिस/वालीबाल/तैराकी/बास्केटबाल/बैडमिन्टन/टेबुल टेनिस/कबडडी/शतरंज/भारोत्तोलनएण्डबेस्टफिजिक/एथलेटिक्स/फुटबाल/कैरम।ब्रिज/कुश्ती/पावरलिफिटंग/क्रिकेट/हॉकी खेलों का आयोजन 21 अगस्त 2025 को होगा सभी चयन ट्रायल्स जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में आयोजित किये जायेंगें। उन्होंने बताया है कि उक्त सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग ले सकतें है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने विभाग से चयन ट्रायल्स में भाग लेने सम्बन्धी अनुमति प्रपत्र चयन ट्रायल्स के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बिना अनुमति प्रपत्र के चयन ट्रायल्स में भाग लेना संभव नहीं होगा।
जिला स्तरीय/मण्डल/प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारी को ड्यूटी पर माना जायेगा। तथा इनके यात्रा-भत्ता आदि जैसे भी स्थिति हो का भुगतान उनके स्वयं के विभाग द्वारा किया जायेगा। जनपद स्तर पर सफल खिलाडियों को मण्डलीय चयन ट्रायल्स में 25 से 26 अगस्त 2025 को भाग लेना होगा। इसी प्रकार प्रदेश स्तरीय ट्रीयल्स तिथि 03 से 04 सितम्बर 2025 को आयोजित की जायेगी। इस चयन ट्रायल्स में आटोनोमस बाडी पुलिस विभाग के कर्मचारी/अध्यापक/सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं ले सकते है।
नोट- खेल निदेशलय द्वारा दिये गये फिजिकल टेस्ट के नार्म्स जिला/मण्डल/प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में खिलाड़ियों हेतु लागू होगा।
उक्त के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीडाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



























































