सावन में महादेव की आराधना करने से भक्तों को मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस बार सावन में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने जा रहा है। 2 अगस्त को जहां मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं 5 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में और 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि सिंह राशि में पहले से सूर्य विराजमान रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग भी निर्माण होगा। ज्योतिषों के अनुसार, ग्रहों का यह योग और गोचर इन 3 राशि वालों के लिए अत्यंत ही फलदायी रहेगा। इन राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता हासिल होगी और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पूरे सावन माह इन राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना अत्यंत ही शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह भी समय फायदेमंद रहेगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कर्क राशि के व्यापारियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी, व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाएं या फिर जल में गुड़ मिलाकर जलाभिषेक करें। धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग पर गुड़ और जल चढ़ाने से भोलेनाथ की असीम कृपा बरसती है। पूरे सावन माह कन्या राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी और समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। पूरे सावन माह ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मदार के फूल चढ़ाएं। सावन का महीना मकर राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही नया काम और बिजनेस शुरू करने के लिए यह बहुत ही उत्तम रहेगा। भोलेनाथ की कृपा से सभी कार्य बिना विघ्न के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में तरक्की और प्रमोशन मिल सकता है। सिंगल लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। मकर राशि वाले पूरे सावन माह शिवलिंग पर काले तिल और कच्चा दूध चढ़ाएं।
Weather
lucknow,up
haze
23
°
C
23
°
23
°
60%
3.4kmh
75%
Sat
25
°
Sun
23
°
Mon
21
°
Tue
20
°
Wed
19
°
Live Cricket Score
Latest News
सावन में महादेव की आराधना करने से भक्तों को मनचाहे फलों...
सावन में महादेव की आराधना करने से भक्तों को मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है। वहीं इस बार सावन में कई बड़े...






















































