जाह्नवी कपूर का हैलोवीन लुक अब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना हैलोवीन लुक शेयर किया

0
4

जिसमें वह श्रीदेवी के यादगार ‘नगीना’ लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ ओरी भी नजर आए, जो ऋषि कपूर के रूप में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही के दिनों में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। उनके साथ वरुण धवन भी इस शो का हिस्सा बने और फिर अर्जुन कपूर ने भी इन्हें जॉइन किया। अब जाह्नवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वह अपनी किसी फिल्म या अन्य वजह से नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हैलोवीन के लिए इस बार अपनी मां श्रीदेवी का ‘नगीना’ लुक रीक्रिएट किया है।

जाह्नवी कपूर कई मौकों पर अपनी मां श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट करती रहती हैं और इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करती दिखीं। जाह्नवी ने इस बार मां श्रीदेवी का नगीना लुक रीक्रिएट किया, जिसमें वह इच्छाधारी नागिन की तरह पोज देती दिखीं और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

जाह्नवी ने जिस तरह श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट किया, उसे देखककर कई ने उनकी तुलना श्रेदेवी से करना शुरू कर दिया तो कई ने यहां तक कह दिया कि वह बिलकुल श्रीदेवी जैसी दिख रही हैं। यही नहीं, खुशी कपूर ने भी उनके इस लुक को ओके कर दिया है। उन्होंने ‘आपने हैलोवीन जीत लिया!’ लिखते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

जाह्नवी ने ‘नगीना’ से श्रीदेवी का लुक रीक्रिएट करने के लिए आइवरी रंग की कढ़ाई वाला लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने गुलाबी दुपट्टा, शानदार गहने और आंखों में गहरा काजल लगाया था। जाह्नवी ने इस लुक को इतने बेहतरीन तरीके से पेश किया कि हर कोई हैरान रह गया।

जाह्नवी कपूर के साथ इन तस्वीरों में उनके दोस्त ओरी भी नजर आए, जो ऋषि कपूर वाले लुक में नजर आए और उन्हीं की तरह पोज देते भी दिखे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट की बरसात कर दी।

जाह्नवी ने आज, शनिवार को अपने हैलोवीन लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन! मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से रीक्रिएट करना ही था। हैलोवीन का एक बड़ा हिस्सा अब अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के खास पलों की तरह सजने-संवरने के बारे में हो गया है। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मज़ेदार, तो कभी ये किसी को सम्मान देने का एक तरीका होते हैं।’

जाह्नवी आगे लिखती हैं- ‘और मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है! लिप्सिटक से इस लुक के लिए थोड़ी मदद मिली।’

LEAVE A REPLY