जब बिल्ली और इंसान ने लड़ाया पंजा, कुछ ऐसा रहा रिजल्ट

0
198

स्कूल हो, कॉलेज हो या कोई ग्राउंड, काफी लोगों को आप एक दूसरे को दम दिखाने ले लिए पंजा लड़ाते हुए नजर आ जाते हैं। पंजा लड़ाना खासतौर पर लड़कों को ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पंजा यानी आर्म रेसलिंग की एक वीडियो आपको हैरान जरूर कर देगी। इस वीडियो में एक इंसान से कोई दूसरा इंसान नहीं बल्कि एक बिल्ली पंजा लड़ाते हुए नजर आ रही है। वीडियो इतनी मजेदार है कि देखकर आपको वाकई मजा आ जाएगा और आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर कैट लवर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्हाइट क्यूट कैट किसी एक शख्स के साथ पंजा लड़ाते हुए दिख रही है। वीडियो के सिर्फ बिल्ली का ही चेहरा नजर आ रहा है जबकि उससे लड़ने वाले शख्स का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। वीडियो चाहे खेल खेल में बनाई गई हो लेकिन बिल्ली के रिएक्शन देखकर वाकई ऐसा लगता है कि बात दम और इज्जत की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसानी से ही बिल्ली का पंजा गिर जाता है और बिल्ली इस गेम को हार जाती है। 

इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को ilovepersiancat71 समेत कई पेजों ने शेयर किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और काफी तादाद में लोगों ने इस क्यूट कैट वीडियो को पसंद किया है। वहीं काफी लोगों ने इस क्यूट वीडियो पर कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है। अगर आप भी इस शानदार वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY