आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है मस्कारा पता होने चाहिए ये हैक्स

0
275

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मस्कारा खूब काम आता है। हैवी पलकों के लिए आप अपने मेकअप में मस्कारा को लगा सकतेहैं। इसी के साथ आपको इसे लगाने के कुछ हैक्स पता होने चाहिए, जानिए

मेकअप में हर एक प्रोडक्ट को अपना महत्वल है। हालांकि आंखों के लुक को क्रिएट करने के लिए आपको काजल, आईशैडो की जरुर तो होती ही है, साथ ही आपको हैवी पलकों के लिए मस्कारा की जरूरत भी होती है। किसी भी लुक में आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मस्कारा लगाने की जरुरत होती है। हालांकि, आपको कुछ बेसिक बातों पर ध्यान देना होता है। जैसे पलकों पर मस्कारा लगाने से पहले कम से कम कुछ मिनट के लिए लैश प्राइमर का इस्तेमाल करना। वहीं मस्कारा में नमी को रोकने के लिए आईलिड प्राइमर का इस्तेमाल करना। इसके अलावा आप कुछ मस्कारा हैक्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां देखें-

मस्कारा हैक्स- 

1) पेट्रोलियम जेली

अगर आप बहुत ज्यादा मस्कारा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप पेट्रोलियम जेली का ऑप्शन चुन सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि वैंड को पेट्रोलियम जेली के जार में डुबोएं और फिर इस्तेमाल करें। परफेक्ट डेवी लुक के लिए ये बेस्ट है। 


2) पाउडर लगाएं

मस्कारा वैंड को किसी बेबी पाउडर में डुबोएं और इसे अपनी पलकों पर लगाएं और फिर दोहराएं। ड्रैमेटिक आंखों को पाने के लिए आप इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


3) ब्रिसल्स को गर्म करें

ब्रिसल्स को थोड़ा गर्म करें और फिर अपनी पलकों पर मस्कारा लगाएं। स्मूद तरीके से मस्कारा लगाने लिए ये एक बेहद बेहतरीन तरीका है। 


4) मस्कारा वैंड पर दें ध्यान 

आपको मस्कारा वैंड की तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि ये वैंड आपके लुक को काफी हद तक अच्छा बनाने में मदद करता है। जब वर्कवियर की बात आती है, तो क्लासिक वैंड को चुनें। जब किसी पार्टी की बात आती है, तो आप घुमावदार या मोटे फाइबर ब्रश को चुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY