इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम विवादों में है. बीजेपी ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान का आरोप लगाते हुए

0
5

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम एक बार फिर विवादों में घिर गया है. मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकसभा में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर दिए गए बयान पर सियासी पारा हाई हो गया है. राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बृजभूषण शरण सिंह ने इसे राहुल गांधी की बदकिस्मती बताया है.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “यह राहुल गांधी की बदकिस्मती है.  अगर मैं वहां होता—या मेरे किसी कार्यक्रम में होता और कोई किसी की भी मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करता. सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही नहीं, बल्कि किसी की भी मां, यहां तक ​​कि राहुल गांधी की मां के बारे में भी तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता या अफ़सोस जाहिर करता.”

रिलेटेड स्टोरी

‘दुनिया में किसी की मां का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण’

बृजभूषण सिंह ने कहा कि, “वह विपक्ष के नेता (LoP) हैं; अगर उनकी मौजूदगी और उनके मंच पर देश की माताओं—जिनमें वे माताएं भी शामिल हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं उनका अपमान किया जा रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है… राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास और मां के ऊंचे दर्जे से जुड़ी हमारी परंपराओं के बारे में जानकारी नहीं है.”

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बीजेपी हुई हमलावर

आपको बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बीजेपी ने पीएम मोदी की मां का अपमान का आरोप लगाया है. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अपनाए हुए है. अब इसी बीच पूर्व सांसद व बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इसे राहुल गांधी की बदकिस्मती बताया है.

धीरज गुप्ता ने पत्रकारिता की शुरुआत सतना के एक हिंदी अखबार से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद उन्होंने भोपाल में हिंदी वेबसाइट और न्यूज चैनलों में कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया. वर्तमान में वे सितंबर 2023 से एबीपी न्यूज में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यहां वे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरें लिखते हैं. राजनीति और क्राइम की खबरों में उनकी विशेष रुचि है, साथ ही वे समसामयिक मुद्दों को समझने के लिए भी जिज्ञासु रहते हैं.  मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले धीरज को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से अधिक का अनुभव है. धीरज ने बीकॉम से ग्रेजुएशन और एमकॉम से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया है.

LEAVE A REPLY