गोरखपुर में नगर निगम की लापरवाही के कारण खुले नाले में गिरने से 18 महीने की बच्ची की मौत हो गयी

0
3

जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगर निगम की लापरवाही के चलते 18 महीने की मासूम मीना की मौत हो गयी, जिसके बाद अब नगर निगम पर सवाल खड़े हो गए हैं. जबकि एक बच्चा भी खुले नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इन दोनों घटनाओं को लेकर शहरवासी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

दोनों ही जगह नाले खुले थे अगर नाले बंद होते तो एक मासूम की जान नहीं जाती. अब पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है. जबकि निगम अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं.स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

रिलेटेड स्टोरी >>

पहला मामला-खेलते समय नाले में गिरी बच्ची 

केमिकल चौराहा निवासी बंसफोड़ रामलखन की 18 माह की बेटी मीना 19 सितंबर (शनिवार) को सुबह लापता हो गई. सूचना पर पुलिस ने चार टीमें गठित कर तलाश शुरू की, आसपास के इलाके, रास्तों और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आ रही थी. 

पुलिस ने नगर निगम की टीम से संपर्क किया, उसने भी तलाश शुरू की. पुलिस को बच्ची का शव उसकी झोपड़ी के नीचे बने नाले में मिला, परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले नाले की सफाई के बाद स्लैब ठीक से नहीं रखा गया था, खाली जगह होने के कारण बच्ची नाले में गिर गई.स्लैब ठीक से नहीं रखे जाने के कारण हादसा हुआ. 

दूसरा हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ 

दूसरी घटना शाहपुर थानाक्षेत्र के गीता वाटिका स्थित काली मंदिर के सामने हुई, असुरन-पिपराइच मार्ग पर गीता वाटिका स्थित काली मंदिर के सामने शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक मासूम बच्चा साइकिल समेत खुले नाले में गिर गया.

बच्चे को नाले में गिरता देख राहगीर अशोक शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला. गनीमत रही कि हादसे में बच्चे को चोट नहीं आई. मासूम 19 सितंबर (शनिवार) रात घर से साइकिल लेकर गीता वाटिका के पास कुछ सामान लेने जा रहा था. इसी दौरान काली मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल समेत खुले नाले में गिर गया. 

नाले में गिरने से बच्चे का पूरा शरीर गंदे पानी से भीग गया, उसकी टीशर्ट भी फट गई और चप्पल नाले में खो गई.नाले में गिरने से बच्चा काफी डरा सहमा हो गया, इसी बीच राहगीर अशोक शर्मा ने साहस दिखाते हुए नाले में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

LEAVE A REPLY